March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

गदनपुर देवराजपुर के आरोग्य केंद्र पर सीएमओ ने लिया संज्ञान, दवा न मिलने की शिकायत पर होगी कार्रवाई

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – कमालगंज* विकास खंड के ग्राम गदनपुर देवराजपुर में आरोग्य केंद्र की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनींद्र कुमार ने संज्ञान लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोग्य केंद्र अक्सर बंद रहता है। जब वे दवा लेने पहुँचते हैं तो केंद्र का ताला बंद मिलता है या दवा वितरण नहीं किया जाता, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले यहाँ डॉक्टर और दवा नियमित रूप से उपलब्ध रहती थी, लेकिन अब स्थिति बिगड़ती जा रही है।
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार को यह जानकारी कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दौरे के दौरान प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार सीएचओ व संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने यह भी निर्देश दिया कि आरोग्य केंद्र को नियमित रूप से खोला जाए और दवा वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना न पड़े।

Related posts

छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा – साली ने कराया जीजा पर मुकदमा दर्ज

admin

निर्माणाधीन बालामऊ जंक्शन का डीआरएम मुरादाबाद में किया निरीक्षण

admin

खेत के बंटवारे को लेकर मारपीट

admin

Leave a Comment