March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन/ज्ञापन कार्यक्रम

 

भास्कर न्यूज़
संवाददाता रोहित विश्वकर्मा
दरियाबाद बाराबंकी

वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध के बहाने पश्चिम बंगाल के हिंदुओं की हत्या,लूटपाट,आगजनी, महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने हैदरगढ़ चौराहे पर स्थित डाक बंगले में धरना प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराया।

इसके बाद जनसमूह ने काफिले की शक्ल में उपजिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मांग की गई है कि पश्चिम बंगाल सरकार भंग करके वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाय तथा अब तक हुए घटनाक्रम की NIA जांच कराई जाए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना,विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश,जिला मंत्री मनोज तिवारी, डीडीसी सुश्री नेहा सिंह आनंद, जिला शारीरिक प्रमुख विजय हिन्दुस्तानी, मनोज सिंह, अभिषेक गुप्ता, हरी भाई, देवशंकर शुक्ल, रणधीर सिंह सोनू, सुभाष गुप्ता, समेत तमाम साथी उपस्थित रहे।

Related posts

कार्यकर्ताओं की जेल से रिहाई साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात ना हो पाने जैसी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौपा

admin

admin

देवकली मंदिर में 21 हजार दीप जलाये, कालेश्वर महादेव का किया गया श्रंगार

admin

Leave a Comment