March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

श्रद्धालुओं को वितरित की हनुमान चालीसा पुस्तकें व फल

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

25 मार्च 2025

फर्रुखाबाद -अं0 हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने बाबा नीम करौरीधाम में श्रद्धालुओं को वितरित की हनुमान चालीसा पुस्तकें व फल| फर्रुखाबाद। मोहोम्मदाबाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाबा नीम करौरी धाम में श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए हनुमान चालीसा पुस्तकों और फलों का वितरण किया। इस सेवा कार्य के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अभय प्रताप सिंह राठौड़ (निवासी हैदरपुर) का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भक्ति और सेवा की भावना को प्रबल करते हैं।
श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए संगठन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बोले ऐसे ही संगठन समाज को सही रास्ता दिखाते है हमेशा खुश रहें और संगठन बढ़ता रहे
इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हिंदू नव वर्ष पर विशाल रैली निकालने का संकल्प भी लिया। यह रैली हिंदू समाज को एकजुट करने और धार्मिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली जाएगी। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला प्रभारी दिनेश भदौरिया, जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष अभय प्रताप राठौड़, जिला उपाध्यक्ष अनुज चौहान, प्रशांत चौहान, अंश राठौर, सचिन सिंह सहित डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

गोली लगने से संविदा बिजली कर्मी घायल – अपने ही चचेरे भाई पर लगाया गोली मारने का आरोप

admin

एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव, नवजात शिशु को मिली नई जिंदगी

admin

गोमती नगर में मंत्री आवास के पास खेलते हुए चार बच्चें हुए गायब, पुलिस कर रही जाँच

admin

Leave a Comment