March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

चक रोड पैमाइश के नाम पर दबंगों ने ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट की धान की फसल

चक रोड पैमाइश के नाम पर दबंगों ने ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट की धान की फसल
– पीडित पक्ष ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप की कार्यवाही की मांग
– रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
भास्कर न्यूज : –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव चंदुइया निवासी आशा देवी पत्नी विश्राम – हसमुखी पत्नी लंकुश – लटूरी – विजपाल – विश्राम – सुखपाल – पुत्रगण सुवेदार ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर गुहार लगाई है कि कल25 सितम्बर को हल्का लेखपाल पवन कुमार व कानूनगो द्वारा मेरे खेत के पास चक मार्ग की पैमाइश की गई । उनका कहना है कि पैमाइस के सम्बंध में हम लोगों को सूचित नहीं किया गया । उनकी गैर जानकारी तथा अनुपस्थिति में यहां तक की इस बारे में ग्राम प्रधान को भी सूचना बगैर दिए ही पैमाइश कर दी गई । इसके बाद पडोसी खेत वाले प्रेमपाल – नन्हें पुत्रगण विशुनदयाल निवासी ग्राम कुडरा द्वारा जवरिया मेरे खेत में खडी धान की फसल को ट्रैक्टर चलाकर जुतवाकर नष्ट कर दिया गया है । शिकायत करने वालों का आरोप है कि धान की फसल जमींदोज कर देने वाले यह लोग दवंग व गुंडागर्दी करने की प्रवृत्ति वाले हैं । जो खुले आम धमकी दे गाली गलौज कर कह रहे हैं कि यदि तुम लोग खेत की तरफ आए तो जान से मार देंगे । पीडित पक्ष ने तैयार हो चुकी पकी धान की फसल नष्ट कर देने से अपना काफी आर्थिक नुकशान होना बताकर पुनः पैमाइस कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है ।

Related posts

अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का हुआ विस्तार

admin

दस मजदूरों का काम कर रही हैं एक मशीन

admin

किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंप विद्युत बिल, खाद की कालाबाजारी, स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ी स्थिति जैसी समस्याओं के निराकरण पर दिया जोर

admin

Leave a Comment