March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर वसूली एवं अन्य राजस्व कार्याे की समीक्षा

सीतापुर दिनांक 14 नवम्बर 2024 (सू0वि0) जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं अन्य राजस्व कार्याे की समीक्षा के साथ ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 05 वर्ष से अधिक लम्बित राजस्व वादों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने मिश्रिख एवं महमूदाबाद के मण्डी सचिव का वेतन लक्ष्य पूर्ण होने तक रोके जाने के निर्देश दिये। निर्धारित लक्ष्य से कम सैम्पल लेने पर बिसवां क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक का जवाब तलब करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने औषधि निरीक्षक को निर्देश दिये कि लाइसेंस से संबंधित प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करें। जिन दवा की दुकानों के लाइसेंस निरस्त किये जा चुके हैं, वह किसी भी दशा में संचालित न हों, यह सुनिश्चित किया जाये। सी0एम0 डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग से संबंधित योजनाओं में जनपद को प्रदेश में चौथी रैंक मिलने पर सभी को बधाई देते हुये जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रेरित किया कि आगामी माह में भी पूर्ण मनोयोग से कार्य कर बेहतर प्रदर्शन किया जायेगा। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से राजस्व संबंधित मामले की समीक्षा भी की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन समय से निस्तारित किये जायें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप कर-करेत्तर राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करें। सभी विभागों को प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। जनसुनवाई, आई0जी0आर0एस0 एवं अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने कहा कि जांच आख्या लगाते समय अधिकारी विशेष ध्यान दें एवं जांच आख्या गुणवत्तापूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाये।
बैठक के दौरान अपर जिला अधिकारी नीतीश कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मजदूरो ने बढाये मजदूरी के पैसे, किसानो का काम मशीनो पर निर्भर।

admin

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राजघाट मेला स्थल का किया निरीक्षण

admin

चलती ट्रेन में स्टंट करना पड़ा महंगा, युवक की जान पर बन आई

admin

Leave a Comment