March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

जिलाधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

08 मार्च 2025

हरदोई।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में बोर्ड परीक्षा हेतु बनाये गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में लगी स्क्रीन पर जनपद के विभिन्न परीक्षा केदो पर चल रही परीक्षा को देखा। उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी उप जिलाधिकारी राकेश सिंह को निर्देश दिए की परीक्षा के दौरान सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की लोकेशन ली जाए। सेक्टर मजिस्ट्रेट के परीक्षा केंद्र भ्रमण का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए। कुछ भी संदिग्ध दिखने पर कॉल संबंधित अधिकारी से बात की जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुशील मिश्रा व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

महादेवा चौकी से कुछ दूरी पर हुआ सड़क हादसा

admin

बंदियो को जेल मैन्युअल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए:अपर जिला जज

admin

शराब पीकर घर जाकर गालीगलौज करने से परेशान महिलाओं ने शराब ठेका को हटाने की मांग

admin

Leave a Comment