March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने की शिक्षा व पशुपालन विभाग की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की शिक्षा व पशुपालन विभाग की समीक्षा
हरदोई (लक्ष्मीकांत पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व पशुपालन विभाग की बैठक हुई। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मिशन कायाकल्प के सभी मानदंडो पर संतृप्तीकरण में तेजी लायी। अवशेष विद्यालयों में विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाये। स्कूलों में बर्तन खरीद की पूरी प्रक्रिया में वित्तीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र कॉलेजों को आच्छादित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंश का नियमित संरक्षण कराया जाये। निजी पशु छोड़ने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का हुआ आयोजन

admin

महिला विशेष दल ने मिशन शक्ति के तहत बालिकाओ और महिलाओ कोजागरूक किया।

admin

लखनऊ में गर्लफ्रेंड के सामने फांसी लगाकर युवक ने दी जान

admin

Leave a Comment