– पुलिस टीम के साथ कंपनी अधिकारी ने मारा छापा दूकानों में बिक्री के लिए रखा नकली सामान हुआ था बरामद
भास्कर न्यूज एजेंसी :-
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी को सूचना मिली कि उनकी कंपनी के नाम से कुछ मशीनरी पार्ट्स विक्रेता नकली सामान बेच रहे हैं । इस पर कंपनी द्वारा अजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त कर कायमगंज जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया था । अजय कुमार ने कायमगंज आकर गुप्त रूप से शिकायत की जांच की तो मामला सही प्रतीत हुआ। इस पर जांच अधिकारी ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को पूरी बात बताकर पुलिस सहायता की मांग की । कोतवाली से पुलिस फोर्स मिलने के बाद पुलिस टीम में शामिल कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह एवं हमराह पुलिस बल के साथ जांच अधिकारी सबसे पहले बाईपास मार्ग पर स्थित खान पेट्रोल पंप के पास स्थित चमन मोटर गैराज पर पहुंचे । जहां जांच के दौरान कंपनी के नाम से रखा हुआ आयल स्प्रिंग फ्रांट1 पीस , एयर फिल्टर2 पीस, फ्यूल फिल्टर elements 2पीस , आयल फिल्टर1 पीस , डीजल फिल्टर2 पीस , क्लच प्लेट ड्राईव1 पीस , नकली पार्ट्स मिले । पूछे जाने पर दुकानदार ने अपना नाम चमन पुत्र जाकिर निवासी लालबाग कोतवाली कायमगंज बताया । इसके फौरन बाद टीम ने बाईपास रोड पर ही स्थित एसबीआई बैंक के निकट बबलू ऑटो गैराज पर छापा मार कर जांच की , जहां उनकी गोदाम से एयर फिल्टर 5 पीस , ऑयल फिल्टर एलिमेंट्स 1 पीस , क्लच डिश्क एसेंबली2 पीस , एअर क्लीनर3 पीस , प्राइमरी फिल्टर एलीमेंट्स5 पीस , नकली महिंद्रा कंपनी के पार्ट्स बरामद हुए । इस दुकानदार ने पूछे जाने पर अपना नाम बबलू पुत्र जाफर निवासी गांव रायपुर कोतवाली कायमगंज बताया । यहां से चलकर टीम ने पंजाब ऑटो गैराज पर छापा मारा । यहां से क्लच असेंबली दो पीस, क्लच कवर असेंबली दो पीस, क्लच एंड डिश्क असेंबली एक पीस , क्लच ड्राइव प्लेट 8 पीस , क्लच cricket SupUo2 पीस , क्लच प्रेशर किट चार पीस , क्लच सेट 1 पीस , केविन फिल्टर1 पीस , क्लच वैरिंग सुआंटो 2 पीस , एअर फिल्टर9 पीस , आयल फिल्टर3 पीस , फ्यूल फिल्टर5 पीस , डीजल फिल्टर3 पीस , नकली महिन्द्रा के पार्ट्स मिले । नाम पता पूछे जाने पर दुकानदार ने अपना नाम आसिफ पुत्र गुफ्तार अहमद निवासी जटवारा थाना कोतवाली कायमगंज बताया । माल बरामदगी के बाद कंपनी के जांच अधिकारी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने कॉपीराइट अधिनियम के अंतर्गत तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रेतर कार्यवाही हेतु विस्तृत जांच करने की बात कही है l
