March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मृतक राघवेंद्र को न्याय की मांग के साथ राजपाल से मिलेगा संयुक्त मोर्चा

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

29 मार्च 2025

मृतक राघवेंद्र के परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी की मांग का प्रस्ताव जनसंसद में हुआ पास।
महोली कूच का आहवान ऐपजा ने किया।
जस्टिस फॉर राघवेंद्र अभियान के तहत आयोजित जनसंसद में आज बड़ी संख्या में पत्रकारों अधिबक्ताओ , सामाजिक व किसान संगठनों ने सहभागिता कर मृतक पत्रकार राघवेंद्र को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। लोकसभा व राज्यसभा की तर्ज पर सदन का संचालन हुआ। जनसंसद की अध्यक्षता उदय प्रताप त्रिवेदी व मस्त हफीज रहमानी ने संयुक्त रूप की। सदन में उपजा अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कहा मृतक पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए सभी पत्रकार संगठन एकजुट है हमे पूरी उम्मीद है कि सरकार परिवार की पूरी मदद करेगी। पत्रकार संगठन ऐपजा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारंगी ने कहा पत्रकारों की आवाज को दबाया जा रहा है जो पत्रकार भ्रष्टाचार की खबरे लिख रहा है या तो उस पर झूठे मुकदमे लिखे जा रहे है या उसकी हत्या हो रही है या धमकाया जा रहा है यह लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या है। उन्होंने कहा मृतक राघवेंद्र को न्याय दिलाने के लिए सभी संगठनों को मिलकर महोली कूच करना होगा। पत्रकार जीशान कदीर ने कहा राघवेंद्र की हत्या को खोलना ही नही चाहता प्रशाशन , पत्रकार राहुल अरोड़ा ने कहा पत्रकारों को अब एकजुट होकर इस लड़ाई को सामाजिक संगठनों के साथ लड़ना होगा तभी सुनवाई होगी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम बाबू मिश्र ने कहा कि राघवेंद्र की शहादत को व्यर्थ नही जानेगा ब्राह्मण समाज हम सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते है बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय अवस्थी ने कहा पत्रकार व अधिवक्ता समाज की आवाज है हमारी कलम को कोई डरा नही सकता हम सभी संगठन संयुक्त रूप से प्रदेश स्तर पर आवाज बुलंद करेंगे। सचेन्द्र दीक्षित ने कहा ये युगपरिवर्तन की बेला है मृतक राघवेंद्र का बलिदान बम व्यर्थ नही जाने देंगे।रास्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के मंडल अध्यक्ष श्रवण बाजपेयी ने कहा इस सरकार में ब्राह्मणों पर बहुत हमले बढ़े है। किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा हम सभी संगठनों ने मृतक राघवेंद्र परिवार के लिए जो सहयोग जोड़ा है उसको 2 अप्रैल को मृतक पत्रकार के घर जाकर उनकी पत्नी को सब लोग मिलकर देंगे। किसान नेता शिवप्रकाश सिंह ने कहा जनसहयोग अभियान का पहला चरण पूर्ण हुआ है जरूरत हुई तो दूसरा चरण भी जल्द शुरु करेंगे। डॉ ब्रज बिहारी ने कहा आखिर क्या कारण है जो सच बोलना चाह रहा है उसकी आवाज बंद कराई जा रही है राघवेंद्र की आवाज तो हमेशा के लिए खामोश कर दी गयी अफसोस सड़के इसके बाद भी सूनी है पर अब मिलकर लड़ने का वक्त आ गया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने सदन में सबकी सहमति से दो प्रस्ताव रखे जो सर्वसम्मति से सदन ने पारित किए जिसके तहत 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मृतक राघवेंद्र के मुद्दे पर अब तक हो रही धीमी विवेचना व कोई सरकारी मदद न मिलने की शिकायत लेकर राज्यपाल से मिलेगा व सरकार से राघवेंद्र की पत्नी को तत्काल नौकरी व 50 लाख आर्थिक मदद दे इस हेतु कार्रवाई करे कहा जायेगा। सदन की कारवाई का संचालन रजनिश मिश्र ने किया। सभा मे सरदार गुरूपाल सिंह, पंकज सक्सेना अशोक यादव किसान नेता शिवप्रकाश सिंह, पिंदर सिंह सिद्धू , मजदूर नेता डॉ ब्रज बिहारी निर्भय द्विवेदी महेंद्र अग्रवाल अनूप मिश्रा श्रवण बाजपेयी हरिनाम बाबू मिश्र नियाज हुसैन सविता बाल्मीकि कमलेश पांडेयसचीन्द्र दीक्षित जीतेन्द्र मिश्र जीशान कदीर राहुल अरोड़ा अयाज अहमद हरिओम मिश्रा नवल किशोर तिवारी शोभित बाजपेयी , सौरभ मिश्रा गोलू ऋचा सिंह कौसर जहां युवराज बाजपेयी जगदीप शुक्ला मनोज शुक्ला रोहित पांडेय संदीप श्रीवास्तव विक्रम सिंह अच्छे सिंह कठेरिया अमित श्रीवास्तव भारती कुल्दीप राठौर वैभव दीक्षित नीलम प्रजापति सुनीला रावत यशवंत सिंह यादव नैमिष शुक्ला राम किशोर कनौजिया मोहित पांडेय नेतराम शास्त्री कमरुल हक शहनवाज आनंद शुक्ला आनंद तिवारी सपना त्रिपाठी प्रमिला बंसल ओमकार नाथ यादव आदि लोग रहे।

Related posts

मृतक पत्रकार राघवेंद्र के परिजनों को जनसहयोग से आर्थिक मदद का जनअभियान शुरू सभी सामाजिक संगठनों की अपील

admin

राज्य सरकार के आठ वर्ष और केंद्र सरकार के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं का किया क्रियान्वयन

admin

लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर शराब पीकर किया कर्मचारी ने हंगामा

admin

Leave a Comment