March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

यातायात को व्यवस्थित करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(हरदोई )

यातायात को व्यवस्थित करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज जनपद में यातायात को व्यवस्थित करने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा लखनऊ-हरदोई-शाहाबाद मार्ग पर डिवाइडर को ठीक किया जाये। इन पर सफ़ेद पट्टी बनवाई जाये। सड़क के दोनों ओर सफ़ेद पट्टी बनवायी जाये। जनपद के विभिन्न मार्गाे पर स्थित संस्थानों के सामने संकेतक लगवाए जाएं। अनधिकृत कट बन्द कराये जाएं। कट के दोनों ओर ऐसा संकेतक बनाया जाये जो वाहनों को दूर से दिखाई दे। लखनऊ चुंगी पर ट्रेफिक लाइट को ठीक कराया जाये। नुमाइश चौराहा, सिनेमा चौराहा, बिलग्राम चुंगी, डीएम चौराहा व जिंदपीर चौराहा पर ट्रेफिक लाइट लगवाई जाये। मुख्य चौराहों पर पार्किंग व नो पार्किंग जोन बनवाये जाएं। निजी बस व टैक्सी स्टैंड के लिए भूमि का चिन्हीकरण किया जाये। ई रिक्शा की पार्किंग को व्यवस्थित किया जाये। मुख्य चौराहों के पास स्थान की उपलब्धता के अनुसार पार्किंग की कार्ययोजना बनाई जाये। सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित किया जाये। कंट्रोल रूम से नियमित निगरानी की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एआरटीओं नें हाइवे पर बे-ढंग खड़ें वाहनों पर की कार्यवाही, 12 चालान

admin

टोंडरपुर की ग्राम पंचायत बूढनपुर में बिना काम करायें ही लाखो रुपयों का हो गया भुगतान

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अग्नि वीर भर्ती परीक्षा हेतु तैयारी समीक्षा बैठक हुई आयोजित

admin

Leave a Comment