March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

रास्ते से ई रिक्शा हटाने की बात कहने पर दंवग रिक्शा चालक ने नमाजी को किया लहूलुहान

रास्ते से ई रिक्शा हटाने की बात कहने पर दंवग रिक्शा चालक ने नमाजी को किया लहूलुहान
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
रास्ता रोके खड़े ई रिक्शा चालक से रिक्शा किनारे खड़ा करने की बात कहते ही दबंग ई रिक्शा चालक तथा उसके परिजनों ने मिलकर नमाजी युवक को बेरहमी से पीट कर लहू लुहान कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित 27 वर्षीय नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर खास आज मस्जिद में नमाज अता करने गए थे । बाद नमाज जब नूर मोहम्मद अपने घर को वापस आ रहे थे – तो रास्ते में रास्ता अवरुद्ध करके इसी गांव का दबंग ई रिक्शा चालक इदरीश पुत्र मोहम्मद शफी अपना रिक्शा रास्ते में ही खड़ा किये था । निकलने का रास्ता रुका होने के कारण नूर मोहम्मद ने ई रिक्शा चालक इदरीश से रिक्शा हटाकर किनारे खड़ा करने के लिए कहा । जिसे दबंग ई रिक्शा चालक ने अपनी तोहीन समझा और नूर मोहम्मद को गाली गलौज करने लगा । आरोप है कि विरोध करते ही ई-रिक्शा चालक इदरीश उसके भाई फ़याज़ुद्दीन तथा अन्य परिवारियों ने लाठी डंडों से नूर मोहम्मद को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । सिर में लगी गंभीर चोट से खून बहने लगा । बेहोश होकर पीड़ित वहीं गिर गया । सूचना पर पीड़ित के परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे । इन लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर नूर मोहम्मद को वहां से निकाला । पीड़ित ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस से शिकायत की । पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घायल को चिकित्सकीय परीक्षण तथा उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया । साथ ही मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है l

Related posts

गृह कलह से क्षुब्ध ग्रामीण ने खाया जहर – दुःखद मौत

admin

OPT के माध्यम से साइबर फ्रॉड का शिकार बना युवक, खाते से उड़ गए 95 हजार रुपए, शिकायत के बाद साइबर सील टीम ने किया ये काम…

admin

स्वर्गीय दादा गजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर हसनापुर गांव में धूमधाम से किया गया कवि सम्मेलन

admin

Leave a Comment