August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

एक साल की मासूम की पानी से भरे टब में गिरकर डूबने से मौत

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

फतेहपुर बाराबंकी |
एक साल की मासूम की पानी से भरे टब में गिरकर डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार थाना कोतवाली फतेहपुर अंतर्गत हसनपुर टांडा गांव में हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है।
गांव निवासी महफूज और उनकी पत्नी गांव में मजदूरी करने गए थे। घर पर उनकी 6 साल की बेटी नुसरत और एक साल की आयशा थीं। खेलते समय आयशा पानी से भरे टब में गिर गई।महफूज के भाई मतलूम को जब घटना की जानकारी मिली, तो वे तुरंत बच्ची को अपनी पत्नी के साथ बाइक से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।मतलूम ने फोन कर महफूज को घटना की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर लेकर चले गए।

Related posts

कछौना में सर्राफा की दुकान का चैनल व शटर तोड़कर लगभग 50 लाख की चोरी

admin

_निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को मिला लाभ_

admin

औरैया में डंपर के नीचे आकर बाइक सवार की हुई मौत

admin

Leave a Comment