June 5, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकानपुर नगर

कानपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडलायुक्त का घूसखोर लेखपाल आलोक दुबे बर्खास्त:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कानपुर संवाददाता –

कानपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने घूसखोर लेखपाल आलोक दुबे को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री की बैठक के ठीक अगले दिन हुई इस कार्रवाई में सामने आया कि लेखपाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 50 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की 41 संपत्तियां खड़ी कर ली थीं।

मंडलायुक्त ने बताया कि लेखपाल पर आय से अधिक संपत्ति होने का भी आरोप लगाया गया है। डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मामले की कमेटी बनाकर जांच कराई तो लेखपाल के पास 50 करोड़ से ज्यादा की 41 संपत्तियां सामने आई थीं। लेखपाल जांच में दोषी पाया गया था। इसके बाद मामले में सुनवाई के लिए लेखपाल मंडलायुक्त के पास अपील में गया।

मंडलायुक्त ने अपील की सुनवाई के बाद शनिवार को अपने आदेश में कहा कि अपीलकर्ता ने राजस्व निरीक्षक के रूप में रहते हुए अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए भूमियों का क्रय-विक्रय किया और आय से अधिक संपत्ति अर्जित की।इसी आधार पर मंडलायुक्त ने अपील निरस्त करते हुए आलोक दुबे, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक (वर्तमान लेखपाल) को तत्काल प्रभाव से पद और राजकीय सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया।

जांच में बेनामी संपत्तियों और जमीनों के क्रय-विक्रय में संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद उसकी अपील खारिज कर दी गई और उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया।

Related posts

हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में विविध कार्यक्रमों एवं ध्वजारोहण के साथ सीपी में मनाया गणतंत्र दिवस

admin

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स रत्नों से बने आभूषणों ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

Bhaskarnews

नाबालिग बच्चे को कारोबारी ने खरीदा, बोला 30 हजार में ख़रीदा है

admin

Leave a Comment