March 14, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित:राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में

भास्कर न्यूज़ –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद के रेलवे रोड स्थित मोहन पैलेस में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और दल के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में मुख्य अतिथि ने सनातन धर्म को एकजुट करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में गुजरात से आए राजू भारद्वाज, जो उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सेंगर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कमेटी की घोषणा की गई, जिसमें दिनेश राजपूत को जिलाध्यक्ष और अंगद पांडे उर्फ कोमल पांडे को जिला प्रमुख महामंत्री नियुक्त किया गया।

उत्तर प्रदेश के प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में सनातन धर्म को एकजुट करना अत्यंत आवश्यक है। हिंदू समाज को बांटने के लिए विभिन्न षडयंत्र रचे जा रहे हैं। उन्होंने इन षडयंत्रों से सतर्क रहने, उनका विरोध करने और एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया, ताकि हिंदुत्व को मजबूत किया जा सके।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सेंगर ने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल पूरे प्रदेश में हिंदुत्व और गौ रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हजारों कार्यकर्ता अपना घर-परिवार छोड़कर पूरी मजबूती के साथ हिंदुत्व और सनातन के लिए समर्पित हैं। उनके प्रयासों का परिणाम है कि पूर्व में होने वाली गौ हत्याएं बंद हो गई हैं और गौ हत्यारों में भय पैदा हुआ है।

Related posts

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

admin

नवाबगंज में:नशे में धुत पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला,

Bhaskarnews

TV चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर

Bhaskarnews

Leave a Comment