March 7, 2026
Bhaskar News Agency
लखनऊ

UGC रेगुलेशन के खिलाफ सवर्ण मोर्चा और प्रदर्शन, :कुछ लोग पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी-

लखनऊ सवाददाता –

UGC रेगुलेशन के खिलाफ मोर्चा आज लखनऊ में प्रदर्शन कर रहा है। परिवर्तन चौक पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।मोर्चा जैसे ही हजरतगंज की ओर बढ़ा, पुलिस ने 200 मीटर दूर  को रोक दिया।

इससे नाराज प्रदर्शनकारीयों ने अपने  कपड़े उतारकर सड़क पर बैठ गए। कुछ प्रदर्शन कारी पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें खींचकर नीचे उतारा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बस की छत पर चढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस से प्रदर्शन कारियों की बहस और नोकझोक हुई। धक्का-मुक्की भी हुई। हालात बिगड़ते होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

इस बीच मोहनलालगंज में कणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बलरामपुर में पूर्व बरेली सिटी मजिस्ट्रेट और कुछ पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने बीते दिनों UGC रेगुलेशन के खिलाफ ही इस्तीफा दिया था।

भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- सवर्ण और ओबीसी वर्ग भाजपा से छिटक चुका है। हम। जनता को भाजपा का विकल्प उपलब्ध कराएंगे। भाजपा विदेशी जनता पार्टी बनकर रह गई है। हम जल्द ही एक ऐसी पार्टी लॉन्च करेंगे, जो सनातनियों के समर्थन में होगी।

Related posts

लखनऊ के गोमती नदी में युवक का मिला शव

admin

शंकराचार्य विवाद- डिप्टी सीएम ने बटुकों की पूजा की कहा चोटी को खींचना पाप

Bhaskarnews

लखनऊ मेंADCP ने बग्घी पर बैठकर होली खेली:गाने पर थिरकीं

Bhaskarnews

Leave a Comment