March 7, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी में प्रियंका गांधी की जीत पर कांग्रेस जश्न माना रहे है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी जिला )

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार सांसद बनने का गौरव हासिल किया है। इस बड़ी जीत की खबर मिलते ही अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए है। मिठाई खिलाकर और एक-दूसरे को बधाई देते हुए जश्न का माहौल बना हुआ है।

शुभम सिंह ने कहा, “आज अमेठी की बेटी और हमारी प्रिय दीदी प्रियंका गांधी ने साढ़े चार लाख से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं, पूरे देश के लोकतंत्र की जीत है।”

जश्न में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी दिखी है। आतिशबाजी और खुशी का यह माहौल अमेठी की सड़कों पर देर रात तक बना रहा है।

Related posts

मौके पर मौत; पैरेंट्स मीटिंग में स्कूटी से स्कूल जा रही थी छात्रा

admin

मुकदमा में वांछित न होते हुए भी थाने में निरूद्ध करने पर एसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

admin

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

admin

Leave a Comment