September 16, 2026
Bhaskar News Agency
अपराधलखनऊ

लखनऊ में जिओ स्टोर मैनेजर ने लगाई फांसी:घर में शव लटका मिला

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में जिओ स्टोर मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में लटका मिला। पड़ोसी ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रेहघटना सकरन सीतापुर निवासी पवन कुमार शुक्ला (30साल ) पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई। वह जिओ कंपनी में स्टोर मैनेजर थे। लखनऊ में मड़ियांव के प्रियदर्शनी कॉलोनी में रहते थे। इस वक्त नीलगिरी स्थित जिओ स्टोर पर कार्य करते थे

भाई भानु ने बताया कि शुक्रवार रात 9.30 बजे पुलिस से सूचना मिली कि पवन की तबीयत खराब है। इसके बाद परिवार के लोग लखनऊ पहुंचे तो मौत की जानकारी मिली। पवन कुमार शर्मा के कमरे में खून का थोड़ा सा निशान मिला है। परिवार में पत्नी सोनी और बेटा बल्ले मोहन (दो साल)के है। पवन पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर थे।

भाई ने बताया कि होली में घर आए थे। होली के अगले दिन ही लखनऊ आ गए। यहां पर गर्लफ्रेंड शालिनी वर्मा के साथ रहते थे। वो भी सीतापुर की रहने वाली है और किसी स्टोर पर काम करती है। पुलिस का कहना है कि फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उस पर लिखा है- किसी का कोई दोष नहीं है, खुद से खुदखुशी कर रहा हूं। शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

 

Related posts

लखनऊ मेंADCP ने बग्घी पर बैठकर होली खेली:गाने पर थिरकीं

Bhaskarnews

तीन बड़े इलाकों में पॉल्यूशन रेड जोन में पहुंचा लखनऊ में धुंध से नहीं दिखा रिवर फ्रंट

admin

लखनऊ में गोमतीनगर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Bhaskarnews

Leave a Comment