November 17, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में एक दर्जन लोगों के ली पार्टी की सक्रिय सदस्यता

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

लखनऊ –

आज प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव (युवा मंच) एवं मध्यांचल संगठन प्रभारी श्री सचिन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में रायबरेली के जिला अध्यक्ष श्री अभय सिंह जी, फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष श्री सुरजीत सागर जी एवं अखिल भारतीय अंबेडकर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी ने अपने साथियों के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सभी नवागत साथियों का पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी ने संगठन के साथ जुड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव श्री पंकज शर्मा जी, राष्ट्रीय महासचिव (युवा) श्री आनंद सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लोकेश श्रीवास्तव जी, प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी संगठन लखनऊ श्री वेद प्रकाश जी, श्री पुष्पेंद्र यादव जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

महिला थाना प्रभारी ने रूठे दिलों को मिलाया

admin

ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में मौत:GST अधिकारी से चल रहा था विवाद,

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

admin

Leave a Comment