October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

अनियंत्रित तेज रफ्तार कार पलटी दो युवकों की मौत तीसरा साथी गंभीर घायल

भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह दुखद घटना थाना कंपिल एवं पटियाली थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बगराई के पास स्थित गौशाला के निकट घटित हुई । जहां तेजरफ्तार अनियंत्रित कार पलट कर सड़क किनारे खड्ड में गिरने से कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । इनमें से दो युवा छात्रों की दुखद मौत हो गई । वहीं उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि दोनों मृतक अपने – अपने परिवार के इकलौते चिराग थे । जिनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है । जानकारी के अनुसार जनपद एटा के मयूर विहार पीपल अड्डा निवासी सौरभ तोमर का 18 वर्षीय पुत्र सक्षम तोमर शनिवार को अपनी ननिहाल थाना सिकंदरपुर वैश्य के बड़ौला गांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने आया था। रविवार को सक्षम अपने मामा के बेटे 20 बर्षीय प्रांजल राठौर पुत्र पंकज राठौर तथा23 बर्षीय अनमोल राठौर पुत्र बंटी राठौर के साथ कार से कंपिल क्षेत्र के गांव गुजरपुर जा रहे थे। यहां वे अपने स्वर्गीय बाबा शिवराज सिंह के निधन पर होली पर शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वे कार से जिला कासगंज थाना पटियाला एवं कंपिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बगराई के पास पहुंचे । वैसे ही अनियंत्रित कार वहां स्थित गौशाला के पास पलट कर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी ।
इनसेट : –
हादसा देख कार में फसे सभी को ग्रामीणों ने निकाला बाहर
कायमगंज : –
अचानक पलटी कार का हादसा देख वहां मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । ग्रामीणों ने कार में से तीनों युवाओं को बाहर निकाला । घटना की सूचना मिलते ही एसओ कंपिल विश्वनाथ आर्या, एसआई प्रमोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से गंभीर रूप से घायल सक्षम और प्रांजल को एसआई अपनी निजी कार से अस्पताल लेकर पहुंची ।, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे घायल अनमोल को परिजन यहां से उपचार के लिए फर्रुखाबाद लेकर चले गए । जिसकी हालत गंभीर बनी हुई थी ।

इनसेट : –
इकलौते बेटों की मौत से परिवारीजन हो रहे बेहाल
कायमगंज : –
इस दुखद कष्टदायी दुर्घटना से दोनों मृतकों के परिवारों पर तो मानो दुखों का पहाड़ जैसा टूट पड़ा है । परिजन रो – रो कर बेहाल हो रहे हैं । वहीं पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है । मृतक सक्षम की मां रश्मी और प्रांजल की मां विजयराज लक्ष्मी सहित परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं । परिजनों ने बताया कि मृतक प्रांजल कक्षा 12 का छात्र था और कानपुर में पढ़ाई कर रहा था। वहीं, सक्षम एटा में कक्षा 11 का छात्र था। परिजनों ने बताया कि सक्षम और प्रांजल अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

हरदोई के प्रगतिशील किसानों को डीएम ने किया सम्मानित

admin

फर्रुखाबाद में 4 ओवरलोड ट्रक सीज:जीएसटी विभागों ने 2.33 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

admin

झोलाछापों पर पैनी नजर, भास्कर की खास रिपोर्ट

admin

Leave a Comment