September 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल
ज्ञानेन्द्रसिह मोहित”यादव
भास्कर न्यूज एजेन्सी।
*फर्रुखाबाद |* जिले में पिछले 28 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार सुबह 5 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार तक लगातार जारी है। लगातार बारिश से जहां शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है, वहीं ग्रामीण इलाके में बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

*शहर में जलभराव, सड़कों पर कीचड़*
शहर के केशव नगर, नेकपुर, भोलेपुर और मदारबाड़ी समेत कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया है। आवास विकास में पाइपलाइन की खुदाई के कारण रास्तों पर कीचड़ हो गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर नगला हसा के पास पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। नवाबगंज बिजली घर में पानी भरने से बिजली सप्लाई पहले से ही ठप है।

*ग्रामीण क्षेत्र में 30 घंटे से अंधेरा*
दूसरी तरफ ग्रामीण सबस्टेशन साहबगंज की सप्लाई पिछले 30 घंटे से बाधित है। विद्युत उपकेंद्र साहबगंज की बिजली गुल होने से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरा छा गया है। बिजली न आने से ग्रामीणों के मोबाइल बंद हो गए हैं और संपर्क टूट गया है। किसानों के कामकाज पर भी असर पड़ा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Related posts

बिना पैमाइश निजी खेत पर चकरोड डलवाने का आरोप लगा , भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने सौंपा शिकायती पत्र

admin

गृह कलह से क्षुब्ध ग्रामीण ने खाया जहर – दुःखद मौत

admin

सावन में संदिग्ध पशु अवशेष मिलने से मची हलचल, पुलिस की सतर्कता से टला संभावित विवाद

admin

Leave a Comment