March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

गन पॉइंट पर रंगदारी वसूलने का आरोप लगा ,पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज

भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए वसूली गई रंगदारी से पीड़ित ने आप बीती बताते हुए लिखित तहरीर दे आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में
आशीष प्रताप सिंह उर्फ सचिन सिंह निवासी चिलसरा थाना शमसाबाद ने खुला आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपने घर चिलसरा की तरफ जा रहा था। तभी मण्डी परिषद, कायमगंज के पास जुबैर पुत्र लड्डन खाँ निवासी गढ़ी इज्जत खाँ, कायमगंज तथा पवन मिश्रा पुत्र रामनरेश मिश्रा निवासी ललई थाना कायमगंज व उनके दो अज्ञात साथियों ने तमंचा दिखाकर दिनांक 13 मार्च 2025 को समय लगभग सायं 07 बजे रोक लिया और कहा कि कायमगंज में कोई भी व्यापार करोगे तो मुझे 50,000 रुपये प्रतिमाह रंगदारी के देने होगें। अन्यथा जान से मार दिये जाओगे। पीडित का कहना है कि उसने डर की वजह से जेब में रखें 5000 रुपये पवन मिश्रा को दे दिये । क्योंकि इन लोगों के तीखे तेवर तथा धमकी से वह बहुत डर गया था। इसलिए तुरंत पुलिस से शिकायत नहीं कर पाया । इस कारण आज प्रार्थना पत्र दे रहा है। घटना के समय शिवम दीक्षित पुत्र किशन दीक्षित निवासी मो० पृथ्वी दरवाजा, कायमगंज व अजय प्रताप उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र उदयवीर सिंह निवासी आखूनपुर, कायमगंज मौजूद थे। दी गई तहरीर में आशीष ने कहा है कि यह लोग अपराधी किस्म के लोग है। इनके ऊपर गैंगस्टर, लूट, रंगदारी बसूली , तथा हत्या का प्रयास जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

Related posts

कायमगंज चीनी मिल में मॉक ड्रिल,

admin

तहसील शाहाबाद के गांव पिस्तिया में मत्स्य पालन हेतु आबंटित तालाब में खड़ी है गेहूं की फसल

admin

मेरठ घर में जिंदा जला परिवार :इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चों ;का उठा एक साथ जनाजा तो कांपे लोग

Bhaskarnews

Leave a Comment