March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

छात्राओं ने प्रवासी पक्षियों के बारे में ली जानकारी

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज युवा पर्यटन क्लब के अन्तर्गत राजकीय बालिका छात्रावास अहिरोरी की छात्राओं को बस से सांडी पक्षी विहार के शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने बच्चियों को बैग में पर्यटन किट टी शर्ट, डायरी बुकलेट आदि वितरित किया। यात्रा पर जाते समय बच्चियां काफ़ी खुश नजर आयीं। जिलाधिकारी ने बच्चियों से कहा कि पक्षी विहार में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें। वहाँ पर आने वाले प्रवासी पक्षियों के बारे में जानें। पक्षी विहार में छात्राओं ने पक्षी विहार के अधिकारियों से विभिन्न प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने भी उनकी सभी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने अग्निपीडि़तों का बांटा दुखदर्द, की आर्थिक मदद

admin

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार परिषदीय शिक्षक की मौत

admin

जिलाधिकारी ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण

admin

Leave a Comment