March 7, 2026
Bhaskar News Agency
देश

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर फैसला नहीं दिया

7 May 2024

दिल्ली शराब नीति मामले में मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसला सुनाए बिना सुप्रीम कोर्ट की बेंच उठ गई। सुबह साढ़े 10 बजे सुनवाई शुरू होने के बाद लंच से पहले तक कोर्ट ने जमानत की शर्तें तय कर ली थीं। हालांकि तब ED ने कहा कि केजरीवाल के वकील को 3 दिन सुना गया। हमें भी पर्याप्त समय दिया जाए।

अदालत ने जमानत का विरोध कर रही ED से कहा कि चुनाव चल रहे हैं और केजरीवाल मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। चुनाव 5 साल में सिर्फ एक बार आते हैं। अदालत ने केजरीवाल से कहा कि हम आपको जमानत दे देते हैं तो आप ऑफिशियल ड्यूटी नहीं करेंगे। हम नहीं चाहते कि आप सरकार में दखलअंदाजी करें। अगर चुनाव नहीं होते तो अंतरिम जमानत का सवाल ही नहीं उठता था।

Related posts

AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 17 विधायकों के काटे टिकट

admin

पुंछ हमला-सेना ने 2 आतंकियों के स्कैच किया जारी

admin

फडणवीस-शिंदे-अजित दिल्ली जाएंगे; हेमंत सोरेन 28 नवंबर को झारखंड CM की लेंगे शपथ

admin

Leave a Comment