March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

हरदोई में लाख उद्योग को पुनर्जीवित करने का होगा प्रयासः- जिलाधिकारी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(हरदोई)

में लाख उद्योग को पुनर्जीवित करने का होगा प्रयासः- जिलाधिकारी

(लक्ष्मीकान्त पाठक)परंपरागत खेती व उद्योग को पुनर्जीवित करने जनपद के कुछ लोग प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में आज संडीला निवासी देवेन्द्र कुमार अस्थाना जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मिले और जनपद में लाख उद्योग को पुनः स्थापित करने के लिए प्रशासन का सहयोग माँगा। जिलाधिकारी ने उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। देवेन्द्र कुमार अस्थाना मिट्टी, गाय के गोबर और गन्ने की खोई जैसी सामग्री से बनी वस्तुओं पर लाख चढ़ाकर उसको सुंदरता प्रदान करते हैं। कोरोना के पश्चात उनका व्यवसाय काफ़ी प्रभावित हुआ लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। जिलाधिकारी की परंपरागत खेती व व्यवसाय के प्रति विशेष रूचि के बारे में सुनकर देवेन्द्र आज जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही वह सम्बंधित अधिकारियों की एक बैठक बुलाएंगे और जनपद में लाख उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास किये जाएंगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी।

Related posts

विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग कार्यक्रम में युवाओं को भाग लेने के लिए 25 नवम्बर 2024 से पंजीयन प्रारंभ

admin

पेंट्स की दुकान का दुकानदार बीबी संग करोड़ों लेकर हुआ फरार

admin

दमकल विभाग से बोला बंद करो कालेज मेडिकल यहाँ बिल्डिंग का निर्माण अधूरा सा है !

admin

Leave a Comment