March 7, 2026
Bhaskar News Agency
अयोध्याउत्तर प्रदेश

अमावा राम मंदिर में भोजन के साथ -साथ अब अल्पाहर भी मिलेगा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अयोध्या )

राम मंदिर के साथ सेवा का आयाम गढ़ रहे  है आचार्य किशोर कुणाल ने अब रामलला का दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए अल्पाहार की सुविधा देने का भी निर्णय लिया है। अब मंदिर की रसोई में रोज सुबह भक्तों को कचौड़ी और इमली की चटनी वाले आलू दम के साथ जलेबी भी मिलेगी। यह सुविधा मंदिर अमावा राज मंदिर ट्रस्ट आगामी 6 दिसंबर को राम विवाह के पावन अवसर के दिन से आरंभ करने जा रहे है।

करीब 45 लाख से अधिक श्रद्धालु अब तक भोजन कर चुके हैं

पूर्व आइपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल के संयोजन में रामलला के दर्शन मार्ग पर स्थित अमावा राम मंदिर की राम रसोई से पूरी भव्यता से चल रही है। 9 नवंबर 2019 को रामलला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद से ही शुरू राम रसोई में अब तक करीब 45 लाख से अधिक श्रद्धालु निशुल्क भोजन कर चुके हैं।

राम रसोई में पहले केवल एक समय भोजन कराया जाता था, किंतु इस वर्ष 16 मार्च से दोनों समय रामलला के दर्शनार्थियों को भोजन कराया जाता है।

Related posts

लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट की बैठक

admin

अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में खैर उपचुनाव की होगी मतगणना

admin

फायर एंड सेफ्टी NOC के बिना धडल्ले से चल रहा अस्पताल,NICU में भर्ती 14 बच्चे

admin

Leave a Comment