June 5, 2026
Bhaskar News Agency
आगराराजनीति

CM योगी आगरा पहुंचे, आरएसएस के साथ मीटिंग हुई हॉस्पीटल का उद्घाटन किया

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता –क्या है CM का प्रोग्राम CM योगी को शनिवार को आगरा में दो प्रोग्राम में शामिल होना है। पहले वेबीजेपी आरएसएस की समन्वय बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक फतेहाबाद रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसके बाद वे हाईवे स्थित यर्थाथ सुपर स्पेशिलियटी हॉस्पीटल का उद्घाटन करेंगे।

CM योगी यर्थाथ हॉस्पीटल का उद्घाटन करने के बाद मथुरा रवाना होंगे। ऐसे में हाईवे से वापस सड़क मार्ग से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचना आसान नहीं है। यहां पहले ही काफी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में CM के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान में अस्थायी हैलीपेड बनाया गया है।

यर्थाथ हॉस्पीटल का उद्घाटन करने के बाद CM खंदारी होते हुए सीधे केंद्रीय हिंदी संस्थान पहुंचेंगे और यहीं से मथुरा के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ चुके हैं। वे 4 घंटे शहर में रहेंगे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) और बीजेपी  की ब्रज प्रांत की होने वाली समन्वय बैठक में भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

7 मार्च को आरएसएस की ब्रज प्रांत स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक मॉल रोड स्थित होटल अमर में होगी। इसमें आरएसएस के ब्रज प्रांत से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा के कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंने पहुंचे हैं।

इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें आने वाले समय की संगठनात्मक रणनीति और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रारंभिक मंथन हो सकता है।इस बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति के रोडमैप पर मंथन हो सकता है। बैठक में संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

Related posts

मुंबई में होने वाली महायुति की बैठक टली, शिवसेना बोली- शिंदे शाम तक डिप्टी CM पद पर लेंगे फैसला

admin

होली से ठीक पहले मंगलवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण में सुबह से बंद मंदिर के कपाट:पट खुलते ही होगी सफाई

Bhaskarnews

आगरा में पुलिस की होली कीचड़ और कपड़ा फाड मनाई जा रही है ,

Bhaskarnews

Leave a Comment