October 8, 2026
Bhaskar News Agency
कानपुर नगरक्राइम

20 फरवरी को ऑपरेशन से बेटे को जन्म के 15 दिन बाद महिला की मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कानपुर संवाददाता –

शिवराजपुर थाना क्षेत्र के स्थित मदनेपुर गांव की रहनेवाली पायल उर्फ रुचि गौतम ने 20 फरवरी को ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया था।जिसके बाद शुक्रवार की रात करीब 8 बजे हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे कार्डियोलॉजिस्ट के पास रेफर कर दिया। इसके बाद पति रजनीश पुत्र संजय ने उसे रावतपुर हृदयरोग संस्थान में भर्ती कराया। पायल की हालत और खराब होती जा रही थी।

जिसके बाद पति रजनीश ने फोन पर बड़े साले नीरज को पायल की हालत नाजूक होने की सूचना दी। गांव में ना होने के कारण नीरज ने छोटे भाई पंकज को बहन की हालत के बारे में बताया। पंकज शिवराजपुर के काकूपुर से बाइक से अस्पताल पहुंचा। तब तक रूचि की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शव को करीब 4 बजे घर लाया गया।

शनिवार सुबह करीब 5 बजे पायल के पिता सियाराम, मां शिवकांती, बहन कोमल, चेचेरा भाई रामबाबू पड़ोसी इंद्रपाल सहित करीब 50 लोग पायल के ससुराल पहुंचे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से मिलने पर शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई। इसके बाद शव कापंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना पर एसीपी मंजय सिंह भी मौके पर पहुंचे।

Related posts

फर्रुखाबाद में अज्ञात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का शव पेड़ से लटका मिला: था

Bhaskarnews

शंकराचार्य बोले- हिंदुत्व खतरे में है:सिर्फ हिन्दू की तरह ड्रेस पहनने से हिन्दू नही बन सकते

Bhaskarnews

कानपुर पुलिस चरस-गांजा बिकवाकर सिपाही ने कमाए 100 करोड़:छापेमारी

Bhaskarnews

Leave a Comment