March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

इंजरी का इलाज करा कर लौट रहे है कानपुर से क्रिकेटर कुलदीप यादव

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(कानपुर)

चाइना-मैन कुलदीप यादव इन दिनों ग्रोइन इंजरी से गुजर रहे हैं। वह अपना इलाज कराने के लिए 9 नवंबर को जर्मनी गए थे। वहां से अपनी इंजरी का इलाज करा कर वापस अपने घर कानपुर आ गए है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कुलदीप को ग्रोइन की पुरानी समस्या फिर से उभर आई है। इसी के चलते वह बाकी के टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं  बने थे।

दिक्कत ज्यादा होने के कारण उन्हें दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया दौरे से भी आराम दिया गया था। पहले बेंगलुरु में उनके इलाज कराने की बात सामने आई थी, लेकिन इसके बाद वह अपना इलाज कराने के लिए जर्मनी गए थे।

लोकल क्रिकेट भी खेला है 

इंजरी के चलते वह अपने घर वापस आ गए थे। घर वापसी के बाद दो दिन उन्होंने लोकल क्रिकेट भी खेला है । यूपीसीए की मीडिया कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कुलदीप की चोट की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि इंजरी के इलाज के लिए ही वह जर्मनी गए थे।

Related posts

*थाना देवा पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

admin

गौहानी संपर्क मार्ग निर्माण में अनिमितताओं की ग्रामीणों ने की शिकायत

admin

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावन में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment