March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

उखरा मकान ध्वस्तीकरण मामले में लगभग एक दर्जन ग्रामीणों का किया पुलिस ने चालान

उखरा मकान ध्वस्तीकरण मामले में लगभग एक दर्जन ग्रामीणों का किया पुलिस ने चालान
– इन सभी पर हल्का लेखपाल को मारने पीटने का आरोप लगा लेखपाल संघ कर रहा था गिरफ्तारी की मांग
– भास्कर ब्यूरो
– रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
फर्रुखाबाद : -3 अक्टूबर
थाना क्षेत्र नवाबगंज के गांव उखरा में अवैध निर्माण घोषित कर प्रशासन द्वारा लगभग 20 मकानों को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया था । बताया जा रहा है कि यह सभी आवास बंजर भूमि पर बनाए गए थे । यह भूमि सरकारी कार्य के लिए अधिग्रहित कर ली गई थी । इस संबंध में प्रशासन का कहना है कि सभी अवैध निर्माण करने वालों को पहले ही सूचना दे दी गई थी । किंतु उन्होंने अवैध कब्जा नहीं छोड़ा । इसलिए इस अतिक्रमण को हटाना पड़ा । जिसके चलते मकानों का ध्वस्तीकरण किया गया था । यहां बंजर भूमि पर बने सभी मकानों को जब ध्वस्त किया जा रहा था, तो बताया जा रहा है कि मौके पर उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत पांडे – क्षेत्राधिकार मोहम्मदाबाद अरुण कुमार -संबंधित थाने के थाना अध्यक्ष बलराज भाटी पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद थे । लेकिन कड़ी मेहनत और पसीने की कमाई लगाकर भले ही किसी स्थिति में यहां मकान निर्माण किया हो अपने मकान गिरते देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था । उन्होंने हल्का लेखपाल रुद्र प्रताप सिंह तथा सौरभ पांडे पर गलत पैमाइश करने का आरोप लगा कर हमला कर दिया था ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आक्रोशित ग्रामीणों ने लेखपालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था । घटना के बाद लेखपाल रुद्र प्रताप सिंह ने तकरीबन 30 ज्ञात तथा कुछ अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी थी । तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया । किंतु लेखपाल संघ का आरोप था कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है और ना ही कोई विधिक कार्यवाही की जा रही है । आरोप लगाते हुए इस घटना को लेकर लेखपाल संघ ने नवाबगंज से लेकर जिला मुख्यालय फतेहगढ़ तक विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया । जिसे देखते हुए काफी प्रशासनिक विचार मंथन के बाद थानाध्यक्ष नवाबगंज बलराज भाटी, एसएस आई राम सिंह ,दरोगा इंद्रजीत सिंह ‘ बवना पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार , गिरीश कुमार , हेमंत कुमार पुलिस बल ने दविश देकर गांव उखरा निवासी आरोपी पूर्व प्रधान राजीव उर्फ राजेश यादव उनके बेटे राहुल उर्फ आयुष – संजेश कुमार – सुबोध उर्फ आशीष – अंकुल – ब्रह्मकिशोर – आशीष केशराम – रामरईस – नन्हे उर्फ अनुज – हाकिमसिंह – रत्नेश और रजनेश आदि को हिरासत में लेकर औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत चालान कर दिया ।

Related posts

पुलिस के प्रताड़ित करने पर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

admin

जिलाधिकारी ने आलू के किराये शुल्क निर्धारण एवं आलू उत्पादक कृषकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में की समीक्षा बैठक

admin

कानपूर में 2 घंटे तक हुआ डिंपल यादव का रोड शो​​​​​​​

admin

Leave a Comment