October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने आलू के किराये शुल्क निर्धारण एवं आलू उत्पादक कृषकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में की समीक्षा बैठक

सीतापुर दिनांक 25 फरवरी 2025

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शीतग्रहों में कृषकों के भण्डारित होने वाले आलू के किराये शुल्क निर्धारण एवं आलू उत्पादक कृषकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी आलू भण्डारण करने वाले संगठनों से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित शुल्क पर ही आलू भण्डारण करें। यदि कोई अतिरिक्त शुल्क लेता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने आलू भण्डारण करने वाली संगठनों को निर्देशित किया कि आलू भण्डारण करने से पहले सभी मशीनें, बिजली व भवन की जांच अवश्य कर लें, जिससे कोई अप्रिय घटना न घटित हो पाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि आलू भण्डारण के समय जो साफ-सफाई करायी जाती है, वह किसी अनुभवी व्यक्ति से ही करायी जाये। साथ ही जिन आलू भण्डारण करने वाली संगठनों ने अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया है, उसको नोटिस निर्गत की जाये। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित आलू भण्डारण वाली संगठनों एवं किसानों की समस्याओं को भी सुनते हुये जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
बैठक के दौरान जिला उद्यान अधिकारी राजश्री, आलू भण्डारण संगठन के सदस्य एवं किसान भाई उपस्थित रहे।

Related posts

तालाब में डूबकर बुजुर्ग महिला की हुई मौत

admin

कलेक्ट्रेट में युवक ने निर्वस्त्र होकर किया हंगामा:पुलिस कर रही पूछताछ,

Bhaskarnews

बर्धमान जैन अस्पताल में 60 बुजुर्ग मोतियाबिन्द मरीजों के हुए सफल ऑपरेशन

admin

Leave a Comment