October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

किसान मेला में किसानों को किया गया सम्मानित

*किसान मेला में किसानों को किया गया सम्मानित*

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी l बनीकोडर,रामसनेही घाट। जनपद बाराबंकी के विकासखंड बनीकोडर में विकासखण्ड स्तरीय रबी कृषि निवेश मेला एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह मेला राजकीय कृषि प्रक्षेत्र मालिनपुर में किया गया जिसके मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्र शेखर वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री वर्मा ने कहा भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी हुई है, सरकार ने किसानों की सुगमता के लिए लगातार प्रयासरत है,किसानों को 6 हजार रुपए सालाना देने का काम कर रही है। बीज ,खाद और पानी की सुविधा अन्य सरकार की अपेक्षा सबसे बेहतर है । इस अवसर पर क्षेत्र के उन्नतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी राजितराम , प्रक्षेत्र अधीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा, प्रभारी बीज भण्डार जितेन्द्र कुमार, कृषि प्रवेक्षक केदारनाथ मौर्य, बी टी एम अतुल श्रीवास्तव, एटीएम शिवाकान्त दीक्षित, एवं दीप प्रकाश पाण्डेय मौजूद रहे।

Related posts

मजबूर हो चुके बृद्ध दिव्यांग ने लगाई डीएम से ई – रिक्शा दिलाने की गुहार

admin

खराब मौसम व संकट पर्व होने के कारण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तारीख बढ़ी,17जनवरी की जगह अब 20 जनवरी को होगा कार्यक्रम

admin

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

admin

Leave a Comment