June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला गया जुलूस मुहम्मदी

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला गया जुलूस मुहम्मदी ,

एक दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद बांटी खुशियां , अम्न -ओअमान की दुआ ।

फर्रूखाबाद, जिला संवाददाता अनुराग सिंह गंगवार

इसी अवसर पर गणेश उत्सव में तैयार हो रहा प्रसाद जुलूस में वितरण कर एकता और प्रेम की मिसाल बनी ।

जलसा कमेटी मेम्बरान के अलावा युवा पूर्व विदेशमंत्री श्री सलमान खुर्शीद कायमगंज पूर्व विधायक श्रीमती लुईस ख़ुर्शीद के पुत्र युवा कांग्रेस नेता श्री उमर खुर्शीद, अपने साथियों के साथ रौनक़ें अफ़रोज़ रहे , साथ में युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री जुनैदखाँ , सहित बडी संख्या में लोग शामिल रहे ॥⚡️
इनसैट : – जटवारा से चलकर जुलूस आगे बढ़ा तो रास्ते में गणेश उत्सव का प्रसाद तैयार कर वितरित किया जा रहा था । काफी दोने – पत्तल रास्ते पर बिखरे पड़े थे। पुलिस द्वारा बताये जाने पर गणेश उत्सव कमेटी ने मार्ग की तुरन्त सफाई करा दी । साथ ही जब जुलूस वहां से निकला तो जुलूस में शामिल लोगों को गणेश जी का प्रसाद वितरित कर गले मिल गंगा जमुनी तहजीब को एक बार फिर जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया ।

Related posts

फर्रुखाबाद आईटीआई में रोजगार मेला, 64 कंपनियां पहुंचीं:कई जिलों से आए अभ्यर्थी,

Bhaskarnews

पति ने लगाई फांसी, पत्नी से विवाद बना कारण

admin

अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

admin

Leave a Comment