October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना में नाम चयनित ना कराने का आरोप लगा दबंग ने किया बीडीसी के बेटे को लहूलोहान

पीएम आवास योजना में नाम चयनित ना कराने का आरोप लगा दबंग ने किया बीडीसी के बेटे को लहूलोहान
रिपोर्टर जैपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मंसूर नगर की बताई जा रही है । घटना से जुड़ी पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम सभा में पात्रों की चयन सूची में हमलावर का नाम ना होने पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है । इस गांव की निवासी सुनीता देवी पत्नी महेश चंद क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं । इन्हीं के देवर श्याम सिंह पुत्र अमर सिंह ने बीती शाम अपनी भाभी के घर पर जाकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया । घायल हुए बीडीसी सदस्य युवा बेटे सचिन पुत्र महेश चंद्र ने बताया कि जब उसके चाचा श्याम सिंह घर पर आकर भद्दी – भद्दी गालियां दे रहे थे । तो मैंने उन्हें गाली देने से मना करते हुए गालियां देने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में तूने ही मेरा नाम चयन लिस्ट में शामिल नहीं कराया । इसीलिए मुझे आवास नहीं मिल सका , और यह कहकर फिर गाली गलौज शुरू कर दी । पीडित का आरोप है कि उसने श्यामसिंह को गाली गलौज ना करने के लिए कहते हुए फिर विरोध किया , तो श्यामसिंह ने हंसिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया । सचिन के एक हाथ का ऊपरी भाग बुरी तरह जख्मी हो गया । वहीं दूसरे हाथ में भी घाव हो गया । मेरे चीखने चिल्लाने पर घर के अन्य लोग दौड़कर मौके पर आए । उनके आने पर फिर देख लेने की धमकी देकर हमलावर मौके से भाग गया । घायल सचिन ने पुलिस से शिकायत कर हमलावर के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है । घायल को उपचार तथा चिकित्सीय परीक्षण के लिए नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया ।

Related posts

कानपूर में ट्राला और डंपर भिड़े, दो युवक की हुई मौत

admin

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाब

admin

सरकारी अस्पताल में बढ़ रही गंदगी से फैल रही दुर्गन्ध

admin

Leave a Comment