March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने नंदिनी अस्थाई गो आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण

सीतापुर – जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने विकास खण्ड कसमंडा के ग्राम पंचायत जगदीशपुर स्थित सुरभी अस्थायी निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल एवं ग्राम पंचायत महोली स्थित नंदिनी अस्थाई गो आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान ठंड से बचाव हेतु गौशाला में समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि चारे एवं भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। पशुओं को ठंड के दौरान प्रतिरोधक क्षमता में सुधार हेतु पर्याप्त सप्लीमेंट एवं पौष्टिकता युक्त हरा चारा भी दिया जाये। आश्रय स्थलों पर बिछावन के रूप में पुआल की समुचित व्यवस्था भी की जाये। ठंडी हवाओं को बचाव हेतु तिरपाल आदि का प्रबंध भी सुनिश्चित किया जाये। अलाव के साथ साथ पशुओं के ओढ़ने हेतु बोरे इत्यादि का प्रबंध भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी नियमित रूप से गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करते रहंे। बीमार पशुओं के समुचित उपचार का प्रबंध भी सुनिश्चित किया जाये। सभी पशुओं की ईयर टैगिंग सुनिश्चित की जाये।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत जगदीशपुर स्थित सुरभी अस्थायी निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल में अभिलेख अद्यतन न मिलने एवं अन्य व्यवस्थाएं ठीक न पाए जाने पर प्रधान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत महोली स्थित नंदिनी अस्थाई गो आश्रय स्थल में जिलाधिकारी ने अमरूद के पौधे का रोपण भी किया।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आई0ए0एस0 नितिन सिंह, उपजिलाधिकारी बिसवां मनीष कुमार सहित सम्बंधित उपजिलाधिकारी व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पोषण समिति की बैठक में डीएम ने पोषाहार आपूर्ति को निर्बाध रखने के दिये निर्देश

admin

प्रधान के पति ने पांच नामों से जमीन खरीदी

admin

जिलाधिकारी ने की डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा

admin

Leave a Comment