June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने की डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि डैशबोर्ड की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाये। विभागीय योजनाओं से सम्बंधित आँकड़ों की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये। ख़राब श्रेणी वाली योजनाओं के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाये। निर्माण कार्यों को ससमय गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाये। कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में न जाने दी जाये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने पर सम्बंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
—————————-

Related posts

युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

admin

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद ने नगर मजिस्ट्रेट को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

admin

विश्व महिला दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का अभिनंदन

admin

Leave a Comment