September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने की क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी 23 टीबी यूनिटों के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। टीबी के लक्षणों का होर्डिंग व पम्पलेट पर उल्लेख किया जाये। निःशुल्क जाँच के बारे में बताया जाये। प्रत्येक पंचायत घर, विद्यालयों पर बैनर लगवाए जाएं। प्रत्येक कार्यालय के बाहर बैनर लगवाए जाएं। ग्राम पंचायतों में समय समय पर बैठकें करायी जाएं। जन जागरूकता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त किया जाये। सोशल मीडिया में भी प्रचार प्रसार किया जाये। सभी केंद्रों पर जाँच की व्यवस्था की जाये। लोगों को 03 सीबी नॉट, 12 ट्रू नॉट व 44 माईक्रोस्कोपी केंद्रों केंद्रों के बारे में बताया जाये। ट्रू नॉट साइटों का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंर्दो तक विस्तार किया जाये। 24 मार्च तक चलने वाले क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में अंतर्विभागीय समन्वय से गतिविधियां की जाएं। टीबी उन्मूलन हेतु बनाये जाने वाले कंट्रोल रूम नंबरों का व्यापक प्रचार किया जाये। मरीजों को चिन्हित करने एएनएम व आशाओं के माध्यम से डोर टु डोर सर्वे कराया जाये। अधीक्षकों द्वारा प्रतिदिन सर्वे के कार्य की समीक्षा की जाये। सर्वे के लिए ड्यूटी लगाने का कार्य 2 दिन में पूरा कर लिया जाये। सीएचओ को सुपरवाइजर के रूप में नामित किया जाये। टीबी मरीजों को गोद लेने वालों की सूची बना ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ट्रेन ड्राइवर का पेपर देने आया था युवक …हादसे में ट्रेन से कटे दोनों पैर

admin

तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना

admin

योगी सरकार में जुझारू आईएएस: राल्लपल्ली जगत साँई गांव-गांव जाकर सुन रहे लोगों की चबूतरे पर बैठकर समस्याएं,जीत रहे है दिल

admin

Leave a Comment