July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, बोले—अब इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं*

 

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी। 23 मई। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बबुरीगांव में एक आधुनिक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा— “प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को घर के पास बेहतर इलाज मिले।”
उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पाठक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को समय पर इलाज और विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेगा।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की हर योजना का उद्देश्य आम आदमी को राहत देना है।

जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है यह पहल
डिप्टी सीएम ने इस पहल की सराहना करते हुए अस्पताल के निर्माण में योगदान देने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान भविष्य में क्षेत्र के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

इस भव्य कार्यक्रम में आयोजकों सहित, मुख्य चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार यादव और उपजिलाधिकारी आनन्द कुमार तिवारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

Related posts

किसान पाठशाला का हुआ आयोजन

admin

फाइनल मैच दरियाबाद और लखनऊ के बीच मैच खेला गया*

admin

अश्लील वीडियो वायरल करने वाला रिटायर फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment