March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

दो स्कूलों की क्रिकेट टीमों के बीच हुआ कड़ा मैच मुकाबला

भास्कर न्यूज एजेंसी :-
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
अंडर 14 कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पी एन फाउंडेशन खेल मैदान में संपन्न हुआ । जिसमें उद्घाटन मैच एनके एकेडमी स्कूल ब पीएन फाउंडेशम स्कूल के मध्य हुआ । जिसमें पीएन फाउंडेशन ने पहले टास जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया । जिसमें सर्वप्रथम एनके एकेडमी के खिलाडी छात्रों ने बैटिंग करते हुए106 रन बनाए । इसमें सर्वाधिक20 रन एवं3 विकेट निशांत कौशल ने प्राप्त कर मैन ऑफ द मैच होने का अवसर प्राप्त किया । इसके पश्चात पीएन फाउंडेशन स्कूल के छात्रों को मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए5 रन की कमी रहते हुए हार झेलनी पड़ी । एनके एकेडमी के छात्र खिलाडियों ने5 रन अधिक लेकर जीत दर्ज कराई । मैच अवसर पर मुख्य अतिथि शिवा एवं शिवानी प्रसाद रहे । जवकि खेल का उचित ढंग से निरीक्षण तथा मार्गदर्शन मोहित दुवे ने किया । आयोजन आनंद वर्धन , यश दीक्षित व अनूप अग्रवाल द्वारा किया गया । अम्पायर की भूमिका का निर्वाह हर्षवर्धन तथा विशन दीक्षित ने किया । मैच की रोचक ढंग से कमेंटरी मनीष गौड द्वारा एवं स्कोरर प्रमोद कुमार रहे । इस अवसर पर विद्यालय स्टाक तथा छात्रा / छात्राओं ने खेल मैदान की दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच के रोचक मुकाबले का लुफ्त उठाया।

Related posts

मानवतावादी संत पुरुष थे संत रविदास

admin

लखनऊ में शादी से 15 दिन पहले इकलौते बेटे ने होटल में लगाई फांसी

admin

शाहाबाद मे सीबीआई ने बीओआई के अधिकारी को रिश्वत लेते रगें हाथो किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment