March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नौ बकरियां फोर व्हीलर में लाद ले गए चोर

नौ बकरियां फोर व्हीलर में लाद ले गए चोर
-गन पॉइंट पर पशुपालक को बनाया बंधक की मारपीट वापस जाते समय चोरों की गाड़ी का दृश्य सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में अब तो चोरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है । अभी लगभग दो दिन पहले ही क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां से दो विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे । जबकि इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं । जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के हौसले किस कदर बढ़े हुए हैं । अपने इरादों की झलक एक बार फिर गत रात को दिखाते हुए सशस्त्र चोरों ने पशुपालक को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए उसकी 9 बकरियां चौपहिया वाहन में लाद कर आराम से चले गए l यह सनसनीखेज बकरी चोरी की घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव हमीरपुर खास लालबाग में बीती रात को हो गई । चोरी के इरादे से यहां आए बदमाशों की करतूत बताते हुए बताया गया कि इस गांव के निवासी बकरी पालक अकील पुत्र नजीर अपने घर में बंधी बकरियों के पास सो रहे थे । उसके अनुसार रात में समय लगभग 1 -०० बजे तीन बदमाश आ गए । उन्होंने उसको बंधक बनाकर मारपीट कर किसी असलाह से गोली मारने की धमकी देकर भयभीत कर दिया , और उसकी 9 बकरियां जिनमें 6 बकरीं और 3 बकरे गाडी में लाद कर वापस चले गए । सशस्त्र चोरों के चले जाने के बाद पीड़ित ने डायल पुलिस 112 पर फोन किया और घटना की जानकारी दी । पीडित की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई । चोरी को अंजाम दे जब चोर गाडी वापस ले जा रहे थे । लगभग उसी समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गाडी जाती हुई दिखाई दे रही है । इस घटना के बाद से ही लोग तरह – तरह की चर्चाएं करते हुए खासे भयभीत दिखाई दे रहे हैं l

Related posts

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत बेटे ने जताई हत्या की आशंका

admin

तहसील संडीला में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ

admin

ब्राह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ मे महिला शक्ति सम्बाद का आयोजन किया गया

admin

Leave a Comment