March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

बंदियो को जेल मैन्युअल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए:अपर जिला जज

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(हरदोई)

बंदियो को जेल मैन्युअल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए:अपर जिला जज
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 19/11/2024 को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा भोजन की गुणवत्ता में कमी देख जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियो को जेल मैन्युअल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए। बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है उनकी उनको प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा। अपर जिला जज ने बंदियो से कहा कि धैर्य बनाये रखे और अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से ले। जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी,जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अनीश यादव, नरेश चंद्र, सुखलाल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा,देवेन्द्र कुमार सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दबंगों ने झोपड़ियां डाल कर रह रहे परिवारों को समान सहित किया बाहर

admin

क्रिसमस डे कार्यक्रम अवसर पर छात्रों ने अनोखे अंदाज में किया आगन्तुकों का स्वागत

admin

नाबालिग रेप पीड़िता की हुई मौत, दवा खाकर युवक ने बनाए थे संबंध

admin

Leave a Comment