March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भारत सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन*

*कछौना, हरदोई।* भारत सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन शनिवार को ब्लॉक सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा सरकार सर्वे भवंतु सुखिनः पर कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारें एक विशेष जाति वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य करती थी। आप सभी के विश्वास की बदौलत सरकार देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्प है। यह कार्यक्रम विकासखंड कछौना के सभागार में शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें भारत सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा कराए गए कार्यों के विकास को नई दिशा मिली, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजना का लाभ देकर मुख्य धारा में जोड़ा गया है। महत्वपूर्ण योजनाएं जनधन योजना, सौभाग्य योजना, पीएम किसान सम्मन निधि योजना, आयुष्मान योजना, हर घर नल योजना, घर-घर शौचालय आदि योजनाओं का लाभ देकर जीवन में बदलाव आया है।
इस अवसर पर भाजपा नेता ब्रम्ह कुमार सिंह, डॉ० सुशील गुप्ता ने भारत सरकार के कराए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी गण, ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, महिला समूह, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, अजय बाजपेई, अनूप दीक्षित वरिष्ठ भाजपा नेता, सन्दीप सिंह प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व प्रधान कौशल बाजपेयी, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, श्रीश मिश्रा, सौरभ सिंह, ग्राम प्रधान महेश गुप्ता, बलवीर सिंह, मुकेश सिंह, सिद्धपाल, रविंद्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश गौतम, अनिल द्विवेदी, नीरज शुक्ला, अमृतपाल, दुर्गेश सिंह कामीपुर, भूधर कुशवाहा, सुशील पाल, पूर्व सभासद धर्मेंद्र सिंह, प्रतीक गुप्ता कुकुही, आयुष सिंह, विनय मिश्रा, मुन्ने त्रिपाठी, महिला समूह रीता वर्मा, रेनू, अनीता, युवा नेता मनेंद्र सिंह सहित प्रबुद्धजनों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

_बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल_

admin

अमेठी से निकला गेहूं का एक ट्रक में गेहूं की हुई चोरी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने किया मुकदमा दर्ज

admin

ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भंडारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment