October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी से निकला गेहूं का एक ट्रक में गेहूं की हुई चोरी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने किया मुकदमा दर्ज

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी जिला)

अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र स्थित जाफरगंज मंडी से पश्चिम बंगाल के लिए निकला एक ट्रक गेहूं भरा 21 दिन बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने करीब साढ़े 6 लाख रुपए का गेहूं बेच लेने की आशंका जताते हुए ट्रक चालक, मालिक और ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के फुंदनपुर गांव के रहने वाले विजय कुमार गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी ने 30 अक्तूबर को कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा स्थित मां वैष्णव ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिए 43 हजार रुपए किराए पर ट्रक लेकर 254 क्विंटल गेहूं पश्चिम बंगाल आसनसोल के श्री जी फ्लोर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड को भेज दिया था।

ट्रेडिंग कंपनी ने 425 बोरियों में भरे गेहूं को ले जाने के लिए ट्रक चालक को भाड़े के 25 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। गेहूं लेकर निकला ट्रक जब 21 दिन बाद भी आसनसोल नहीं पहुंचा तो पश्चिम बंगाल के व्यापारी ने माल नहीं पहुंचने की जानकारी विजय कुमार गुप्ता को दी है । उन्होंने ट्रक चालक और ट्रांसपोर्ट संचालक से फोन पर संपर्क करने की कोशिश भी की लेकिन दोनों का फोन बंद मिले।

Related posts

आगरा में पिता, बेटा-बहू और पोती समेत 5 की मौत:नवरात्रि के पहले दिन कैलादेवी से लौट रहे थे

Bhaskarnews

बलरामपुर अस्पताल में इंजेक्शन लगाने से हुई थी बच्चे की मौत,जाँच के नाम पर खानापुरी

admin

10 गायों का पशुपालन शुरू करने पर 50% का अनुदान दिया जाएगा

admin

Leave a Comment