March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (लखनऊ)

एक परिवार हंसी-खुशी बच्चे का मुंडन कराने मथुरा जाता है। मुंडन के बाद सभी बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करते हैं। वे वापस अपने घर के लिए निकलते हैं, लेकिन लखनऊ से करीब 250 किलोमीटर पहले सड़क हादसा हो जाता है। इसमें परिवार 6 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में हंसता-खेलता पूरा परिवार उजड़ गया। मुंडन कराने वाला मासूम बच्चा सिद्धार्थ जो कुछ घंटे पहले तक पापा और दादा की गोद में वीडियो बनवा रहा था, उसकी आंखों में सिर्फ आंसू हैं। वह समझ नहीं पा रहा कि ऐसा कैसे हो गया? सिद्धार्थ रोते हुए पापा, दादा-दादी को ढूंढता रहा। उसकी मां का इलाज चल रहा है।  गांव वालों ने कहा कि संदीप ने वापस लौटकर सबको दावत देने की प्लानिंग की थी। हमें क्या पता कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

Related posts

आबकारी मंत्री ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

admin

योगी सरकार द्वारा शराब बिक्री के लिए बम्पर ऑफ़र दिए जा रहे – आम आदमी पार्टी

admin

संयुक्त पुलिस टीम ने नकली नोट बनाने वाले चार अभियुक्तों को नकली करेंसी तथा नोट बनाने के उपकरणों सहित किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment