March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपुर में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर हुआ पथराव भाजपाइयों ने किया हंगामा,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(कानपुर)

कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी की है। GIC ग्राउंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगाम । इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पोलिंग सेंटर पर पहुंच गए। उन्होंने अंगुली दिखाते हुए पुलिस अधिकारी से कहा- एसीपी साहब ये ठीक नहीं हो रहा है। इसके बाद वह पोलिंग बूथ पर चले गए।

यहां से लौटने के बाद सुरेश अवस्थी अपने समर्थकों के साथ अधिकारियों से बहस करते दिखाई दिये गये है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा- सपा के गुंडे हमारे एजेंट को धक्का मारकर निकाल रहे हैं। आप लोग सिर्फ देख रहे हैं।

इस दौरान उनकी गाड़ी पर किसी ने पत्थर भी फेंका। हालांकि, गाड़ी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले चमनगंज, बेकनगंज, फहीमाबाद, ग्वालटोली, नाला रोड समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में वोटरों ने हंगामा किया था।

सपा प्रत्याशी और इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने कहा- हमारे बूथ एजेंट को मारा गया है। उसकी तबीयत से पिटाई की गई है। बूट-बूट मारा गया है। भाजपा को हारने का डर है, अगर ऐसा ही था तो चुनाव क्यों करवा रहे हो ।

Related posts

हरदोई में भीषण सडक हादसा, पिता पुत्र की मौत पत्नी गम्भीर रूप से घायल

admin

गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन ने छात्राओं को पीटा, छात्राओं ने कंहा शराब के नशे में देती है गलियाँ

admin

जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment