August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद मंत्री असीम अरुण ने किया स्वागत

कानपुर – पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज मंगलवार को 3 दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुचें । वह  10 से 12 दिसंबर तक शहर में रहेंगे। वे स्टेट गेस्ट के रूप में रहेंगे। 11 दिसंबर को जेके ऑर्गनाइजेशन के 140 साल पूरे होने के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

12 दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति परौंख में सर्वोदय गर्ल्स स्कूल की आधारशिला रखेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चकेरी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मंत्री असीम अरुण, आईटी मिनिस्टर अजीत सिंह, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, डीएम राकेश कुमार सिंह ने स्वागत किया। कानपुर दौरे पर कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी पहुंची ।

एंबुलेंस के चलते फ्लीट रोककर एम्वुलेंस को निकाला गया

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लीट आ रही थी। इसी दौरान मैस्कर घाट की ओर से एक एंबुलेंस आ गई। इस दौरान फ्लीट को रोक दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस को निकाला गया। एंबुलेंस के निकलने के बाद फ्लीट सर्किट हाउस की ओर रवाना हुई।

Related posts

लखनऊ दुनिया का 58वां सबसे प्रदूषित शहर-बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा बन रहा है

Bhaskarnews

इटावा में कार से तोड़े सभी बैरियर, VIDEO: केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश

Bhaskarnews

07 अप्रैल को कैम्प लगाकर किसान सम्मान निधि एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण कराया जाये:- मुख्य विकास अधिकारी

admin

Leave a Comment