August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मशती पर आयोजित हुआ सहकारिता का मेगा इवेंट

पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मशती पर आयोजित हुआ सहकारिता का मेगा इवेंट
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की 100वीं जयंती के अवसर पर आज देश की 1000 एम पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों उदघाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। जनपदीय मेगा इवेंट कार्यक्रम सहकार से समृद्धि के तहत 16 मत्स्यजीवी सहकारी समितियां, 5 प्रारंभिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां, दौली की 1 वी पैक्स सहकारी समिति का निबंधन प्रमाण पत्र तथा जिला सहकारी बैंक द्वारा 2 कृषकों का केसीसी स्वीकृति पत्र मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, अति विशिष्ट अध्यक्ष विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के कर कमलों से समितियों के सचिव/अध्यक्ष/प्रतिनिधियों को प्रदान किये गए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण देखा। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से सही मायने में सामुदायिक विकास संभव हुआ है। सहकारी समितियों ने सेवाओं को जनता तक पहुँचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। विधायक सवायजपुर ने कहा कि जनपद में पिछले एक वर्ष के दौरान सहकारी बैंक ने एक समन्वित तरीके से कार्य किया है। जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि जिला सहकारी बैंक जनपद में एक समन्वित तरीके से कार्य कर रही है। जनपद स्तरीय कार्यक्रम के संयोजक व सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सहकारी बैंक के सदस्यों की संख्या में काफ़ी वृद्धि हुई है जो अपने आप में रिकार्ड है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व सहकारिता से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कछौना के यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एसपी ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

admin

सत्ताधारी खनन माफियाओ पर खनन अधिकारी मेहरबान, राजस्व को लगाते लाखो का चूना।

admin

_नवाबगंज में ससुरालीजनों ने पिता को मारपीट की, मुकदमा दर्ज_

admin

Leave a Comment