March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पाइप लीकेज होने के कारण फैलने लगा गन्ने का रस ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों में मचा हड़कंप

पाइप लीकेज होने के कारण फैलने लगा गन्ने का रस ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों में मचा हड़कंप
-सूचना मिलते ही मिल अधिकारी तथा टेक्नीशियन पहुंचे मौके पर मरम्मत कर फिर शुरू कराया गन्ना पेराई कार्य
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र में स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि० पिछले कई सालों से बदहाल अवस्था में जर्जर मशीनों के सहारे चल रहा है । आए दिन किसी न किसी तकनीकी खराबी के कारण पेराई कार्य बाधित होता है । जिससे एक ओर जहां चीनी मिल को आर्थिक जोखिम का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर गन्ना तौल के लिए लाने वाले किसानों को भी इंतजार करते-करते दिन में तारे नजर आने लगते हैं । इसी नवीन पेराई सत्र में ही चीनी मिल रह – रह कर कई बार तकनीकी खराबी के कारण बंद हो चुका है । किसी तरह रिपेयरिंग करके बार-बार चालू किया जा रहा है । बताया जा रहा है कि स्थापना के समय से ही काम में लाई जा रही मशीनें पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी हैं । इसलिए निर्धारित क्षमता के अनुसार गन्ना पेराई का काम पूरा नहीं हो पा रहा है । हालांकि पिछले वर्ष के पेराई सत्र की अपेक्षा इस नवीन पराई सत्र में तकनीकी खराबी का औसत थोड़ा कम रहा । किंतु फिर भी तकनीकी खराबी आने से चीनी मिल का संचालन तो प्रभावित हो ही रहा है । बताया गया कि बुधवार की रात गन्ना पेराई कार्य चल रहा था। उसी समय देर रात करीब डेढ़ बजे के बाद अचानक मिल हाउस का पाइप जाम हो गया और गन्ने का रस निकल कर बाहर बहने लगा। मशीन पर कार्य कर रहे कर्मचारियों में हडकंप मच गया। कर्मचारी ने कडी मेहनत के बाद पाइप लीकेज को सही किया । इसके बाद रस का बहना बंद हो गया । लीकेज की जानकारी मिलते ही जीएम व चीफ इंजीनियर मौके पर पहुंचे। मिल प्रशासन ने बताया कि रस ज्यादा मात्रा में नहीं फैल पाया था । तब तक सुधार कर लिया गया । इसलिए बहुत अधिक नुकशान नहीं हुआ ।

Related posts

सीपी इंटर कॉलेज के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल सभी छात्र / छात्राएँ हुए उर्त्तीण – कालेज का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत

admin

भगवान परशुराम जयंती आयोजन में परशु धारी भगवान की शास्त्र एवं शस्त्र नीति से शत्रु देश को सबक सिखाने की बताई आवश्यकता

admin

मॉडर्न पब्लिक स्कूल की नन्हीं प्रतिभा पारिशा पांडे ने हासिल किया पहला स्थान

admin

Leave a Comment