October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर के अधिवक्ता चैम्बर क्षेत्र का निरीक्षण

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह कलेक्ट्रेट परिसर के अधिवक्ता चैम्बर क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि परिसर में वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा किया जाये। उन्होंने परिसर में श्री अन्न व मिलेट की कैंटीन के लिए उपयुक्त स्थानों को देखा तथा चिन्हित विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प चुनने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में साफ सफाई का उचित ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि परिसर में निर्माणाधीन प्रतीक्षालय शेड का काम तेजी से कराया जाये। एक अन्य प्रतीक्षालय शेड के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश की जाये। परिसर में अनधिकृत रूप से लगी हुई दुकानों को हटाया जाए। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

नाबालिग दलित लड़के का जबरन धर्म परिवर्तन, रेस्तरां मालिक गिरफ्तार

admin

चोरी के मामले में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने 5 शातिर अभियुक्तों पर मुकद्दमा लिख भेजा जेल

admin

कानपुर में रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर, दोनों ड्राइवरों की हुई मौत

admin

Leave a Comment