March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

_नवाबगंज में ससुरालीजनों ने पिता को मारपीट की, मुकदमा दर्ज_

_नवाबगंज में ससुरालीजनों ने पिता को मारपीट की, मुकदमा दर्ज_
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रवि मिश्रा
नवाबगंज फर्रुखाबाद:
नवाबगंज थाने के गांव नगला चंदेला निवासी प्रकाश शनिवार को अपनी पुत्री गोल्डी की बिदा कराने के लिए गांव नगला दमू गए थे। लेकिन वहां उनकी ससुरालीजनों से कहासुनी हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। ससुरालीजनों ने प्रकाश को गाली गलौज कर लाठी डंडे से मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गए।

थाना पुलिस ने प्रकाश की तहरीर पर दामाद संजेश कुमार, सानू, रतीराम और उनकी पत्नी चांदनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना नवाबगंज थाने के गांव नगला दमू में शनिवार को हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

स्वच्छता अभियान को लगा पलीता : – शौचालय निर्माण में ग्राम प्रधान व सचिव पर लाखों रुपए की हेराफेरी करने का आरोप

admin

आशिक मिजाज दबंग युवक ने लड़की से की छेडछाड़ – पिता ने कराई रिपोर्ट दर्ज

admin

महादेवा महोत्सव में भोजपुरी नाइट में रितेश व निशा के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक

admin

Leave a Comment