March 18, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश ने पूछा-क्या गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते:

भास्कर न्यूज़

संवाददाता लखनऊ –

काशी में गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू हो गई है। अखिलेश यादव ने पूछा है कि क्या गंगा में रोजा इफ्तार नहीं कर सकते हैं? इफ्त्तार करने के लिए एक जगह बनाई गई है डीएम, एसपी और एसओ को इफ्तारी देनी चाहिए थी। हथेली गरम तो पुलिस नरम।उन लोगों ने हथेली गरम नहीं की होगी, इसीलिए कार्रवाई हुई।कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- यूपी पुलिस कानून के दुरुपयोग का कीर्तिमान बनाना चाहती है।

वहीं, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि गंगा माँ की पवित्रता से खिलवाड़ हमें बिलकुल बर्दास्त नहीं होगा ।दरअसल, बनारस में सोमवार को गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी हुई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया था।

लखनऊ में एक इफ्तार पार्टी में पहुंचे सपा प्रमुख ने कहा- ये सब हमारे-आपके बीच में दूरियां पैदा करने के लिए किया जा रहा है। प्रशासन ऐसी कार्रवाई सरकार को खुश करने के लिए कर रहा है। एक 5-स्टार जहाज चला था।उसमें महंगी-महंगी शराब रखी थी। उसके टॉयलेट का वेस्ट गंगा में जा रहा था। उस जहाज के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई? उस समय जो गड्ढे खोदकर छोड़ गए थे, उसकी गंदगी गंगा में पहुंची। उस पर क्या एक्शन हुआ?

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि- गंगा की पवित्रता का एक अलग भाव और महात्व होता है।और हमारे  सनातन धर्म में उसे मां का रूप देते हैंइसे साफ रखने की हमारी जिम्मेदारी है। किसी को भी ऐसा करने से बचना चाहिए। कानून अपना काम कर रहा है।रोजा इफ्तार के लिए एक स्थान विशेष है, क्योंकि उसमें वेज और नॉनवेज दोनों होता है। मां गंगा को पवित्र मानकर लोग उसका आचमन करते हैं। उसके जल को भगवान पर चढ़ाते हैं। इसलिए जो भी भारत में रहता है, सभी को उसकी पवित्रता का ख्याल रखना चाहिए।

Related posts

वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया कौशल

admin

एक्सीडेंट में घायल युवक की कई दिन बाद होश आने पर हुई पहचान

admin

बर्धमान जैन अस्पताल में 60 बुजुर्ग मोतियाबिन्द मरीजों के हुए सफल ऑपरेशन

admin

Leave a Comment